10 Haunted Place in goa
गोवा एक ऐसा पर्यटन स्थल है जिसे दुनिया भर के लोग नाइट लाइफ और समुद्र तटों के लिए जानते हैं। यहां कई चर्चें और स्थल हैं जहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां लोग भयभीत हैं क्योंकि गोवा की कुछ जगहों पर भूतिया घटनाओं की कहानियां प्रचलित हैं।
इस लेख में हम गोवा के 10 रहस्यमय स्थानों की भूतिया कहानियों पर प्रकाश डालेंगे।
थ्री किंग्स चर्च – 10 Haunted Place in goa
चर्च शब्द के साथ प्रेत बाधित शब्द का जुड़ना बड़ा अजीब लगता है क्योंकि आमतौर पर ऐसे स्थानों पर भूतों से डरते हैं।
लेकिन यह सच है कि गोवा का यह थ्री किंग्स चर्च प्रेत बाधित माना जाता है। इस चर्च के प्रति यहां के स्थानीय निवासियों की मान्यताएं आपको हैरान कर देंगी।

कहानी goa story
दक्षिण गोवा के वलसा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांसुमेर में, 6 जनवरी को एक दावत का आयोजन किया जाता है। कहा जाता है कि यहां तीन आत्माएं भटकती हैं और कई बार लोगों ने यहां अदृश्य रूहानी ताकतों को भी महसूस किया है।
बहुत साल पहले यहां तीन पुर्तगाली राज किया करते थे। मगर वे हमेशा आपस में लड़ते झगड़ते रहते थे। इस समस्या से परेशान होकर इन तीन राजाओं में एक लगर नामक राजा ने बाकी दोनों राजाओं को चर्च में बुलाया और जहर देकर मार दिया। उसके बाद जब लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने लगर को घेर लिया। फिर लगर ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
कहा जाता है कि तभी से तीनों की आत्मा यहां भटकती है। जानकारी के लिए बता दूं कि तीनों राजाओं की समाधि भी यहां बनी हुई है।
स्थानीय लोग यहां रूहानी ताकतों को आज भी महसूस करने के दावे करते हैं, जिसकी वजह से यह चर्च ‘हंटेड’ नाम से फेमस हो गया है। इसी वजह से इसका नाम भी थ्री किंग्स चर्च पड़ गया। यहां तक कि इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी ने भी इन आत्माओं की ताकतों को महसूस करने की बात कही है।
इगोर चम रोड 10 Haunted Place in goa
इस जगह को इगोर चम बांध के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि आनंद मंजिल का नहीं रास्तों का आता है। मंजिल खूबसूरत हो या न हो लेकिन रास्ते जबरदस्त होने चाहिए।
लेकिन जब रास्ते इस कदर हों कि उस पर चलने की हिम्मत ही कोई न करे तो क्या कहेंगे? गोवा के इगोर चम रोड की यही हालत है।
Down Syndrome Bodybuilder & Karate Black Belt, Kyle Landi, Proves Your Excuses Just Aren’t Good Enough Fitness – DMARGE tren before and after photo about muscular and torso of young man, bodybuilder isolated on black. image of chest, athlete, space – 31408628
यह रोड आवर लेडी ऑफ स्नो चर्च के पीछे स्थित है और यहां की सड़कों की स्थिति भी बेहद खराब है। लेकिन आज तक कोई नहीं बता पाया कि आखिर वह खराब कैसे हुई और क्यों हैं?
रहस्यमयी घटनाएं
यहां पर रात का तो छोड़िए, दिन में भी लोगों को असामान्य गतिविधियां देखने को मिलती हैं। यहां से गुजरने वाले काफी लोगों ने डरावने अनुभव किए हैं।
इस रास्ते से रात तो छोड़िए, दिन में भी लोग अकेले जाने से बचते हैं क्योंकि कहा जाता है कि यहां की भटकती आत्मा किसी को भी अपने वश में कर सकती है। कुछ स्थानीय लोगों का तो यह भी दावा है कि उन्होंने पेड़ों और झाड़ियों के पीछे किसी के चलने की आवाज और भारी सांसों की आवाजें भी सुनी हैं।
जकनी बांध – 10 Haunted Place in goa
जकनी बांध एक अस्थाई पुल है जो गोवा की टॉप 10 भूतिया जगहों में से एक है। कहा जाता है कि इस जगह एक बड़ी दुर्घटना घटी थी, जिसके बाद से इसे भूतिया माना जाने लगा है।
दुर्घटना की कहानी
जकनी बांध के भूतिया होने के पीछे जो बड़ी दुर्घटना बताई जाती है वह बेहद दर्दनाक है। एक बार ड्राइवर की गलती के कारण एक स्कूल बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और सभी बच्चों की मौत हो गई थी। तब से ऐसा बताया जाता है कि जब भी कोई रात में इस पुल से होकर गुजरता है तो उन्हें बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती है।

घोस्ट होटल या सिना होटल
यह घोस्ट होटल एक ऐसी जगह है जिसे गोवा का एक लोकप्रिय भूतिया स्थान माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह होटल अघासुर तट के पास एक घने जंगल से घिरा हुआ है।
गोवा के इस लोकप्रिय प्रेत बाधित स्थान के पास जाने से हर कोई डरता है। इस डर के पीछे की कहानी कुछ ऐसी है:
लगभग तीन दशक पहले एक रूसी नागरिक ने अडा बीच के पास समुद्र के सामने एक लग्जरी रिसॉर्ट के निर्माण का काम शुरू किया था। लेकिन यह परियोजना कभी पूरी नहीं हो सकी। इसके पीछे कई अटकलें बताई जाती हैं।
कुछ का कहना है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण होटल का काम रोक दिया गया था। जबकि अन्य का दावा है कि परियोजना के बीच में ही रूसी की हत्या कर दी गई थी। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि यहां असाधारण गतिविधियों के कारण निर्माण बंद कर दिया गया था।
रहस्यमयी घटनाएं 10 Haunted Place in goa
हालांकि इस होटल का निर्माण अधूरा रहने के पीछे कारण जो भी हो, होटल का काम अधूरा रह गया। यह बात सत्य है, जिसकी पुष्टि होटल को देखकर ही की जा सकती है। स्थानीय लोगों ने होटल छोड़े जाने के दशकों बाद भी होटल में असाधारण गतिविधियां होने के दावे किए हैं।
कहा जाता है कि होटल से कांच टूटने, खिड़कियां बंद होने और डरावनी चीख की गूंज इस जगह को ‘घोस्ट होटल’ का उपनाम देने में कामयाब रही है।
रोड्रिक होम
अचानक से खिड़की और दरवाजे बंद हो जाएं तो आपकी सांसें अटक जाएंगी। ऐसा ही कुछ होता है गोवा के रोड्रिक्स होम में, इसलिए इस घर को बेहद डरावना माना जाता है।
कहते हैं कि इस हवेली में खिड़की और दरवाजे अपने आप खुलते और बंद होते हैं। आसपास के लोगों ने यहां पर चीजों को अपने आप हिलते-डुलते देखा है। आश्चर्य की बात है, मगर सत्य है कि यहां आज भी रोड्रिक्स फैमिली की आत्माओं का कब्जा है।
डी मेलो हाउस – 10 Haunted Place in goa
सेंट मेलो में स्थित डी मेलो हाउस के बारे में बताया जाता है कि दो भाइयों के बीच संपत्ति की लड़ाई की वजह से इस घर को हमेशा के लिए छोड़ दिया गया था।
लालच और सत्ता के चक्कर में दो भाई डी मेलो हाउस पर कब्जा करने को लेकर अपने भाईचारे को भूल गए थे। इस लड़ाई में एक भाई ने दूसरे भाई का कत्ल कर दिया था। यह हत्या एक दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया षड्यंत्र, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है।
लेकिन कहा जाता है कि जो भाई जीवित था उसे इस घटना के बाद कभी शांति नहीं मिली थी और उसकी मृत्यु पागलपन में आत्महत्या करने से हुई थी। उसके बाद इन दोनों भाइयों के रिश्तेदारों ने इनकी संपत्ति को शापित मानते हुए अपना हक छोड़ दिया।
उसके बाद से डी मेलो हाउस अप्राकृतिक गतिविधियों का गवाह बन गया।
राचो सेमिनरी आर्क
जुआरी नदी के तट पर एक गांव है जो गोवा में अलौकिक की एक और कहानी का जिक्र करती है। ऐसा कहा जाता है कि राचो सेमिनरी आर्क को पार करने की कोशिश करने वाले लोगों को एक आत्मा का सामना करना पड़ सकता है, जो इस आर्क के रक्षक के रूप में कार्य करती है।
कहानी
गांव में मदरसा की ओर जाने वाले मेहराब पर एक सैनिक की आत्मा रहती है जो पुर्तगाली युग से चली आ रही है और अभी भी अपना पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। लोगों का मानना है कि यह आत्मा अपनी पूरी वर्दी में मेहराब के नीचे इधर-उधर घूमते हुए दिखाई देती है।
यहां तक कहा जाता है कि राचो सेमिनरी आर्क को पार करने पर वह किसी को भी प्रवेश देने से इंकार भी कर सकता है, जिसे वह यहां आने के योग्य नहीं समझता।
बोरिम ब्रिज Goa Top 10 Haunted Places
बताया जाता है कि यहां पर एक बार तीन पुरुषों ने एक महिला को पुल की ओर भागते हुए देखा था। उसे परेशानी में देखते हुए उन लोगों ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे लोग उस महिला के पास आते-आते ही वह महिला नदी में कूद गई।
लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन पुरुषों में से किसी को भी गहरे पानी में कूदने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। जिससे इन तीनों लोगों को समझ में आ गया कि वह कोई औरत नहीं बल्कि कुछ और थी।

ऐसा बोलते हुए वह अपनी कार की तरफ वापस आने लगे। लेकिन जब वे लोग अपनी कार के पास वापस आए तो वो “औरत की आत्मा” उनकी कार के पीछे की सीट पर बैठी थी।
आज भी इस कहानी को सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है और कोई भी अकेले यहां जाने की हिम्मत नहीं करता।
बैता खोल धावली और बोरी के बीच की सड़क
यह सड़क यहां होने वाली कई भूतिया गतिविधियों के लिए जानी जाती है। इस सड़क पर रात के समय कई यात्रियों ने महिला के रोने की आवाज सुनी है, जो उन्हें पीछे से मदद के लिए पुकारती है। लेकिन लोग जब पीछे पलटकर देखते हैं तो सड़क खाली दिखाई देती है।
इस तरह इस सड़क ने कई दुर्घटनाओं को जन्म दिया है, जिससे यह जगह गोवा के खतरनाक भूतिया जगहों की सूची में शामिल हो गई है।
सालिगाओ गांव – 10 Haunted Place in goa
सालिगाओ कलंगुट पंजी मार्ग पर एक छोटा सा गांव है। हालांकि यह चर्चों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन माना जाता है कि इस गांव में क्रिस्टीना नाम की एक महिला की आत्मा रहती है। गांव में एक विशाल बरगद के पेड़ को इस आत्मा का घर कहा जाता है।
लोक कहानी
लोक कथाओं के अनुसार, रात के समय एक बिशप (जो कई स्थानीय चर्चों का देखरेख करने वाला होता है) इस गांव से गुजर रहा था। तब उसने आत्मा को देखा और वहीं बेहोश हो गया।
कहा जाता है कि बेहोश होने वाले बिशप को अगले दिन स्थानीय लोगों ने उसे उसके पूरे शरीर पर खरोंच के साथ पाया था।जब उस बिशप को होश आया तो उसने जोर से “क्रिस्टीना” का नाम चिल्लाया और इस “क्रिस्टीना के भूत” के बारे में बताया।
हालांकि इस घटना को हुए पांच दशक से अधिक समय हो गया है, लेकिन फिर भी स्थानीय लोग आज भी रात में इस बरगद के पेड़ के पास जाने से डरते हैं।
इस प्रकार गोवा के ये रहस्यमय स्थल लोगों में डर और रोमांच पैदा करते हैं। कहानियों के माध्यम से स्थानीय लोग अपनी संस्कृति और विरासत को भी जीवित रखते हैं। चाहे आप इन कहानियों पर विश्वास करें या न करें, लेकिन ये गोवा की अदभुत विरासत का हिस्सा बन गई हैं।